ग्वालियर
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय तारा सिंह बियोगी जी के जेष्ठ पुत्र गोपाल सिंह जी के असामयिक निधन पर उनके निवास स्थान :- विकाश नगर, ग्वालियर पहुँचकर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर मौजूद शोकाकुल परिजनो से भेंट कर ढांढस बंधाया,
तदुपरांत वरिष्ठ समाज सेवी एंव क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश तोमर कि 80 वर्षीय माता श्री श्रीमती विमला सिंह तोमर के निधन पर उनके निवास स्थान लाल टिपारा गौशाला के पास मुरार , ग्वालियर पहुंचकर सर्वप्रथम माताश्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l श्री तोमर ने शोकाकुल परिवार जनो से भेंट कर ढांढस बंधाया।
शोक व्यक्त करने वालों में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गण अशोक जैन एवं अशोक जादौन ,पूर्व पार्षद रिंकू परमार शामिल थे ।
