डबरा मंडी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सौंपा ज्ञापन

डबरा/भितरवार

डबरा। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में तथा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डबरा मंडी में प्रदर्शन करते हुए मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पार्षद हैवरान सिंह कंसाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ यूथ कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, विधानसभा अध्यक्ष जमील खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देव बंसल, केदार रावत, रिंकू बघेल, सत्येंद्र धाकड़, बंटी राजपूत, धर्मेंद्र परिहार, सुरेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करतार सिंह गुर्जर, अशोक नगरिया, वृंदावन कोरी, राजबहादुर रावत, दीपक खरे, कोमल साहू, पार्षद हीरा सरदार, कमलेश बाथम, जावेद बेग, आईटी सेल अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, डॉ. भीकम रावत, गौरव पाठक, नीरज यादव, सीताराम बघेल, रोहित सेन, कमल वर्मा, संदेश चतुर्वेदी, अशोक कुशवाहा, छोटी बैरन, इकरार खान, जितेंद्र बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के समझौतों पर पुनर्विचार किया जाए।
अंत में मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *