क्या कुंद पड़ गई बुमराह की धार? लगातार चार मैचों से खाली हाथ

खेल

वैभव सूर्यवंशी जैसे युवाओं ने भी बुमराह को दिखाया आक्रामक रुख; RCB के खिलाफ भी नहीं मिला कोई विकेट
मुंबई:मुंबई इंडियंस के लिए इस आईपीएल सीजन में सबसे बड़ी चिंता का विषय उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फॉर्म बन गई है। अपनी सटीक यॉर्कर और धारदार गेंदबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर बुमराह इस समय एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। आलम यह है कि पिछले चार मैचों से उनके विकेटों का कॉलम पूरी तरह खाली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हुए हालिया मुकाबले में बुमराह ने विकेट चटकाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया, लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर रही। इस मैच में बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 35 रन खर्च किए, लेकिन वे एक भी बल्लेबाज को पवेलियन भेजने में नाकाम रहे। चिन्नास्वामी के मैदान पर उनकी गेंदों में वह पुरानी चमक नजर नहीं आई जो बल्लेबाजों को डराती थी।
पिछला चार मैचों का रिपोर्ट कार्ड
बुमराह के करियर में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब वे विकेट के लिए इतने मैचों तक तरस रहे हों।

युवाओं के निशाने पर ‘यॉर्कर किंग’

बुमराह की गेंदबाजी की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अब उभरते हुए युवा खिलाड़ी भी उन पर बड़े शॉट लगाने से नहीं कतरा रहे हैं। इस सत्र में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाज ने बुमराह की गेंदों पर जमकर चौके और छक्के जड़े। जिस गेंदबाज के सामने दिग्गज बल्लेबाज रक्षात्मक रुख अपनाते थे, वहां युवाओं का यह निडर अंदाज मुंबई इंडियंस की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है।

तीसरे मैच में बुमराह ने राजस्थान के खिलाफ तीन ओवर की गेंदबाजी की और 32 रन दिए पर इस बार भी उन्हें विकेट नहीं मिला। ऐसे में कहा जा रहा है कि आईपीएल में लगता है बुमराह का जादू समाप्त हो गया है। उनके असफल होने से मुम्बई भी लगातार तीन मैचों से हार रही है। आईपीएल में इससे पहले के सत्रां की बात करें तो बुमराह का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। साल 2013 में डेब्यू के बाद से ही उन्होंने अब तक 149 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।
ये भी कहा जा रहा है कहीं वह अपनी फिटनेस से समझौता तो नहीं कर रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके गेंद की रफ्तार थोड़ी कम दिखी। जिसे लग रहा है कि वह अपनी पूरी ताकत से गेंदबाज़ी नहीं कर रहे थे। ऐसे में सवाल बड़ा ये है कि क्या बुमराह चोट छिपाकर खेल रहे है या फ्रेंचाइजी के दबाव में फिट ना होने के बावजूद मैदान पर उतर रहे हैं1 धीमी रफ्तार से गेंदबाज़ी। बुमराह ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ज्यादा समय बिताया था। वह मुंबई इंडियंस के साथ उनके पहले मैच से ठीक पहले ही जुड़े थे। ऐसे में वह अपने को थोड़ा बचाकर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिससे भी कई सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *