शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन समेत चार की मौत, ऑटो पर पलटा ट्रक

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंगरा रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से एक ऑटो उसकी चपेट में आ गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो शिवपुरी से पांच लोगों को लेकर राजगढ़ गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान टोंगरा रोड पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पास में खड़ा ऑटो ट्रक के नीचे आ गया।इस भीषण हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं, जिनकी एक दिन पहले ही शादी हुई थी और वे अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे वीरेंद्र शाक्य उम्र 22 वर्ष निवासी राजगढ़, आजेश शाक्य उम्र50 वर्ष,राजू शाक्य उम्र 35 वर्षे एवं राजेश्वरी शाक्य उम्र20 वर्ष शामिल है जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *