मालनपुर
आयुक्त महोदय, नगरीय प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार संभाग एवं जिलेवार बने नोडल टीम से चम्बल संभाग के जिला भिंड नोडल अजय कुमार गोयल सहायक संचालक, नगरीय प्रशासन भोपाल द्वारा नगर परिषद मालनपुर की शहरी स्वच्छता का किया गया औचक निरीक्षण । निरीक्षण दौरान शहर की सफाई व्यवस्था कूड़ा कचरा प्रबंधन के तहत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एम आर एफ सेंटर) माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर (एम सी सी ) व्हीकल इलाज ट्रीटमेंट प्लांट (एफ एस टी पी) एवं सी एन्ड डी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का बारीकी से अवलोकन कर किन-किन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है आदि का दिशा निर्देश देते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति व उनकी जानकारी से अवगत होते हुए वार्ड का भ्रमण भ्रमण, शहर की वाटर बॉडी एवं कम्युनिटी टॉयलेट तथा पब्लिक टॉयलेट का भ्रमण कर उनकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर के कौन-कौन सी तैयारी करनी है, प्लांट में और कौन-कौन से सुधार करने हैं, सभी की लिस्ट को साझा कर समय-समय पर उक्त जानकारियां अपलोड एवं उन में हुए सुधार की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त भ्रमण में सीएमओ नगर परिषद मालनपुर सब इंजीनियर मालनपुर स्वच्छता निरीक्षक एवं फीडबैक टीम शामिल रहे।

