ओलावृष्टि से तबाही पर कांग्रेस का धरना, किसानों को राहत की मांग

भिंड
भिंड
ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की बर्बादी तथा गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिंड ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी गल्ला मंडी गेट, इटावा रोड पर धरना देकर एसडीएम अखिलश  शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि जिले के किसान इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर प्राकृतिक आपदा से फसलें चौपट हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक शिथिलता के कारण उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ‘पिंकी’ ने कहा कि हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय बारिश ने गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें गिरकर खराब हो रही हैं, जिससे दाने काले पड़ने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे हालात में सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार आगे बढ़ाना किसानों के साथ अन्याय है.
उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते किसान अपनी उपज लेकर भटक रहे हैं, जबकि व्यापारी औने-पौने दामों पर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा घोषित किया जाए, गेहूं खरीदी तुरंत शुरू की जाए और नमी के मानकों में राहत दी जाए। साथ ही प्रभावित किसानों के केसीसी एवं अन्य कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगाकर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाए।
धरना प्रदर्शन में डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रमोद चौधरी, बाबा भगवान दास सेठिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, अरविंद बघेल, बबलू त्यागी, रेखा भदोरिया, अनिल भारद्वाज, अशोक जैन, संदीप मिश्रा, इंद्रवीर सिंह गुर्जर, रणजीत सिंह सकवार, पान सिंह सुमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *