शिवपुरी में 3 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी जिले में स्मैक के अवैध कारोबार में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।बही अमोला थाना अंतर्गत अमोला पुलिस ने स्मेक के व्यापार में लिप्त एक महिला को धरदबोचा है।
अमोला थाना क्षेत्र में दरअसल एसडीओपी करेरा आयुष जाखड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता और चौकी प्रभारी अंजली सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला फॉरेस्ट नर्सरी मामौनी खुर्द के पास कच्चे रास्ते पर अवैध स्मैक बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रही है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि करने के लिए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
घेराबंदी में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम ममता लोधी, पत्नी पातीराम लोधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिरसौद मजरा जामुनपुरा, थाना अमोला, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। महिला के पास स्मैक रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।
महिला के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य सप्लायर और हैंडलरों की तलाश में भी अनुसंधान कर रही है।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ती जा रही है, और पुलिस इसे रोकने के लिए सतत प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *