दतिया
भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे में 3 आरोपियों को हथियार व वाहन सहित गिरफ्तार किया है।
बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की सुबह 9 बजे सेंवढ़ा चुंगी पर कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी छोटू उर्फ पंकज कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा व गोलू उर्फ दीपक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
