एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सडक़ निर्माण के दौरान यातायात रहेगा डायवर्जन

ग्वालियर

ग्वालियर

एजी पुल के पास चल रहे निर्माण कि चलते यातायात पुलिस द्वारा रविवार से रूट डायवर्ट किया गया है। जिसके चलते वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है।
गौरतलब है कि इन दिनों एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक के मार्ग पर सडक़ निर्माण का कार्य जारी है। जिसके चलते व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत विक्की फैक्ट्री से झांसी रोड बस स्टैंड की तरफ जाने वाले सवारी वाहन, स्कूल बसें, भारी वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर, कार, ऑटो विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी की तरफ निकाले जा रहे हैँ। झांसी रोड बस स्टैंड से चलने वाली बसे एवं विक्की फैक्ट्री की तरफ जाने वाले मध्यम वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर, सवारी बस व अन्य भारी वाहन नाका चंद्रवदनी से नीडम पुल होते हुए आलापुर तिराहा से बायपास होते हुए शिवपुरी व झांसी, दतिया की तरफ एवं छोटे वाहन कार, ऑटो सीधे विक्की फैक्ट्री की तरफ से निकल रहे हैं। जबकि दतिया- झांसी की तरफ से ग्वालियर की ओर आने वाली सवारी बस, कार, ऑटो आदि वाहन सीधे विक्की फैक्ट्री से होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह रोडवेज बस स्टैंड से शिवपुरी, गुना व दतिया- झांसी की तरफ जाने वाली बसें हेल्थ सेंटर से बाएं तरफ मुडक़र वीसी बंगला से अलकापुरी, कलेक्टर मार्ग से होते हुए आलापुर तिराहा से बायपास पर पहुंचकर सिकरौदा चौराहा से होकर दतिया, झांसी व गुना शिवपुरी की ओर निकाली जा रही हैं। गुना- शिवपुरी की ओर से आने वाली सवारी वाहन व स्कूल बसें, ट्रक व अन्य वाहन विक्की फैक्ट्री चौराहे से होते हुए शहर के अंदर प्रवेश कर दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सडक़ निर्माण के दौरान यदि संपूर्ण मार्ग बंद करने की आवश्यकता होती है तो इसकी सूचना पहले जारी कर वैकल्पिक मार्ग का प्लान जारी किया जायेगा, जिससे आने जाने वाले को समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *