शिवपुरी
जंगल में हुई बेहोश
तबियत खराब होने की बात भी बताई थी जिज्ञासु अग्रवाल को
शिवपुरी/वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सतनवाड़ा रेंज में विगत 23 मार्च को ट्रेनी आई एफ एस जिज्ञासु अग्रवाल ने कमान संभाली है। सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीट पचपेड़िया में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में महिला कर्मी मेघा सेंगर पदस्थ है।
इस बीट में चार पेड़ों को काटने की जानकारी प्राप्त हुई थी जानकारी जब जिज्ञासु अग्रवाल को मिली तो उन्होंने तुरंत फॉरेस्ट गार्ड सहित पूरी टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया।महिला फॉरेस्ट गार्ड मेघा सेगर को भी बुलाया किंतु तबीयत खराब होने के कारण मेघा सेगर ने आने में असमर्थता व्यक्त की ।किंतु जब आईएफएस जिज्ञासु अग्रवाल ने उनको प्रभावी रूप से आदेश दिया तो उन्हें उनके साथ बीट में जाना पड़ा। जहां पेड़ों के ठूठों के निरीक्षण किया जाना था
महिला कर्मी मेगा सेंगर जब अमले के साथा बीट में पहुंची तो तबियत खराब होने के कारण वहीं अचानक बेहोश हो गई।
जिसके चलते उन्हें शीघ्र सतनवाड़ा समुदायक स्वास्थ केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है फॉरेस्ट गार्ड मेघा सैंगर ने बताया कि मैंने अधिकारी को तबियत खराब होने की जानकारी दी थी किंतु नवीन पदस्थ अधिकारी जिज्ञासु अग्रवाल ने उक्त बात को गंभीरता से नहीं लिया । उपचार के दौरान महिला कर्मी मेघा सेंगर का ब्लड प्रेशर असंतुलित था और उन्हें काफी घबराहट हो रही थी।
इनका कहना है
मुझे स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी नहीं थी सामान्य निरीक्षण के लिए बीट में गए थे अचानक जैसे ही मेघा सेंगर का स्वास्थ्य खराब होते दिखा तो मैं खुद उन्हें अस्पताल लाया और डॉक्टर से चर्चा भी की।
जिज्ञासु अग्रवाल
आई एफ एस और रेंजर सतनवाड़ा

