छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 10 की मौत, 30 से अधिक घायल

राज्य

छिंदवाड़ा

सीएम कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, सरकार ने मुआवजे और मुफ्त इलाज का किया ऐलान
छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुआवजे का ऐलान
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल में स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित कर घायलों के उपचार की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जबलपुर से डॉक्टरों की टीम को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यह हादसा क्षेत्र में गहरा शोक छोड़ गया है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *