अविवादित नामांकरण, बंटवारे के सभी प्रकरण एक सप्ताह में निपटाये- कलेक्टर

श्योपुर

श्योपुर

राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टेªट सभाकक्ष में आज बुधवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठे तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, उन्होने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नामांतरण, सीमांकन, बटवारा प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण और बंटवारे के सभी प्रकरण इसी सप्ताह निराकृत कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जायें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, विजयपुर अभिषेक मिश्रा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, एसएलआर कुलदीप बोहरे सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अविवादित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि गोरस वृत्त में सबसे कम 86.60 प्रतिशत निराकरण है, विजयपुर में सर्वाधित 94.90 प्रतिशत निराकरण है। उन्होने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नामांतरण प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अविवादित बटवारा प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि पहेला का निराकरण प्रतिशत सबसे कम 58.14 प्रतिशत है तथा गोरस एवं रघुनाथपुर द्वारा 100 प्रतिशत निराकरण किया गया है। इसी प्रकार सीमांकन का कुल निराकरण प्रतिशत 98.60 पाया गया, विजयपुर, प्रेमसर, पाण्डोला, वीरपुर, अगरा, मानपुर में शत प्रतिशत निराकरण पाया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि अ-16 से संबंधित वसूली प्रकरण दर्ज करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित की जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *