ग्वालियर प्रवास में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभा सम्मान, विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

ग्वालियर

ग्वालियर

अनुष्का के टीम इंडिया चयन पर किया सम्मान, भाण्डेर सम्मेलन के बाद ट्रांजिट विजिट में जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन
ग्वालियर, 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आगमन हुआ। दतिया जिले के भाण्डेर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्वालियर की प्रतिभाशाली बेटी कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयनित होने पर सम्मानित किया। उन्होंने पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अनुष्का और उनके पिता श्री बृजमोहन शर्मा को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुष्का अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विमानतल पर कुछ समय रुकने के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भेंट कर संवाद भी किया। इसके पश्चात वे विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रेम सिंह राजपूत सहित अभय चौधरी, कौशल शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र तोमर, अनिल सांखला, विनय जैन, जितेन्द्र गुर्जर, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, विकास साहू एवं रामसुंदर रामू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *