रास-जेबी किड्स स्कूल की ग्रेजुएषन सेरेमनी सम्पन्न

दतिया

दतिया

रास-जेबी किड्स छोटा बाजार दतिया द्वारा रास-जेबी पब्लिक स्कूल झांसी रोड़ पर
कक्षा यूकेजी से कक्षा प्रथम में प्रवेश करने वाले नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में पूरी तरह सजा हुआ नजर आया, जहां बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीजी कॉलेज दतिया की प्राचार्य श्रीमती जयश्री त्रिवेदी एवं जिला संयोजक जन अभियान परिषद श्री मुनेद्र शेजवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधालय के डायरेक्टर श्री राजेष मोर, श्री संतोष गुप्ता, श्री सुदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं शामिल थीं। बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी बच्चे भारतीय पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे हुए पहुंचे। बालक जहां कुर्ता-पायजामा और धोती-कुर्ता में आकर्षक लग रहे थे, वहीं बालिकाएं लहंगा-चोली में बेहद सुंदर दिखाई दे रही थीं। भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते इन नन्हे विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान उपस्थित बच्चों के साथ सामूहिक रूप से केक कटिंग भी गई।
कार्यक्रम के दौरान यूकेजी से प्रथम कक्षा में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को सेसे पहानकर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधलय के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेरेमनी बच्चों के जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान विधालय के प्राचार्य श्री नवीन शर्मा, रास-जेबी किड्स छोटा बाजार कोर्डीनेडर सिद्धी तिवारी सहित अन्य षिक्षक व षिक्षकाएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *