श्योपुर
समस्त पत्रकारो ने एसपी ने नाम सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। शहर के ईदगाह रोड और गुप्तेश्वर रोड़ पर प्रतिष्ठित समाचार पत्र के ब्यूरो पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है जिसमें समस्त पत्रकारो ने एकजुट होकर शुक्रवार को दोपहर 03 बजे जिला कलेक्टेªट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहंुचकर अलग अलग ज्ञापन सोंपा और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान सभी समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठित समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख बालकृष्ण शर्मा रोजाना की तरह गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के दर्शनो के लिए जा रहे थे कि तभी ईदगाह रोड़ पर उन्हें एक कार ने टक्कर मारने की कोशिश की लेकिन वे बच गये, इसी क्रम में जैसे ही वे गुप्तेश्वर मंदिर के पास सती माता मंदिर तक पहंुचे तो वहां भी एक कार ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की लेकिन वे नाले में कूदकर बचने में सफल रहे, इन दोनो घटना से बालकृष्ण शर्मा को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अपने साथियों को कॉल कर बुलाया और घर पहंुच गये, जहां उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी, इसके बाद सभी पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की तो वहीं अपर कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य को ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें उल्लेख किया गया कि बालकृष्ण शर्मा द्वारा लगातार अपने समाचार पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ खबरे छापने के चलते उन्हें नुकसान पहंुचाने की दृष्टि से यह जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें किसी की बड़ी साजिश है और उन्हें जान का खतरा है, ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये अन्यथा जिलेभर के समस्त पत्रकारगण उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालो में समस्त पत्रकारगण मौजूद रहे।
