विजयपुर में आरक्षक ने की युवक से मारपीट

श्योपुर

श्योपुर

वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
श्योपुर। जिले के विजयपुर कस्बे में शनिवार की रात्रि 11 बजे में एक आरक्षक ने युवक से मारपीट की। जिसका वीडियो आज सोमवार को सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आरक्षक रामकेश रावत एक युवक को बीच सड़क पर पीटते और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। इस दौरान डायल 112 के चालक गणेश सेन भी मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं। आरक्षक और चालक युवक को जबरन पुलिस वाहन में डालने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं। विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक युवक किसी व्यक्ति से मारपीट कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवक शराब के नशे में था और उसने पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी की। आरक्षक ने जानकारी दी कि उन्हें फरियादी मुकेश कुशवाहा का फोन आया था, जिसमें सुनवई निवासी उदयराज की ओर से मारपीट की सूचना दी गई थी। आरक्षक डायल 112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो वह नशे में था और पुलिस से उलझने लगा। आरक्षक का आरोप है कि युवक ने उनके साथ हाथापाई की, उनकी उंगली काट ली और लगातार गाली-गलौज करता रहा। हालांकि गाड़ी में युवक को बैठाते समय आरक्षक को लात मारता युवक भी नजर आया है। हालांकि, वीडियो में आरक्षक युवक को पीटते हुए नजर आ रहा है, जिससे घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है और घटनाके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *