पीताम्बरा पीठ का उत्तर द्वार भिखारियों की गिरफ्त में, व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

दतिया
दतिया
पीतांबरा पीठ मंदिर के उत्तर द्वार के पास सड़क किनारे बैठे भिखारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंदिर के पास दिनभर श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, इसके बावजूद कई भिखारी बीच सड़क पर बैठकर भीख मांगते नजर आ रहे हैं।
यह स्थिति उन दावों की भी पोल खोलती है, जिनमें प्रशासन द्वारा दतिया में वृद्धाश्रम संचालित होने की बात कही जाती है। हकीकत यह है कि मंदिर क्षेत्र में कई बुजुर्ग भीख मांगने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं।
मंदिर के आसपास निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिससे सड़क पहले ही पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सड़क पर बैठे भिखारियों और लगातार गुजरते वाहनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गौरतलब है कि इसी रास्ते से कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मंदिर दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन अब तक इस समस्या की ओर ठोस ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालु भी सड़क पर बैठे भिखारियों को भीख देकर अनजाने में इस व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर होती जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *