ग्वालियर
संवत् 2082 , शाके 1947 , फाल्गुन मास , पक्ष: शुक्ल पक्ष , शनिवार , तिथि: दशमी , नक्षत्र: उत्तराषाढा ,योग: वरियन, करण: विष्टि , चंद्र राशि: धनु , सूर्य राशि: कुंभ , राहुकाल: प्रातः लगभग 09:30 से 11:00 बजे तक , दक्षिण या पश्चिम दिशा की यात्रा करना शुभ माना जाता है ।
मेष राशि – आज का दिन कार्यों में प्रगति देने वाला रहेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि – धन के मामलों में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है। धैर्य और संयम से काम लेना लाभकारी रहेगा। उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मिथुन राशि – आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। उपाय : हरी वस्तु का दान करें।
कर्क राशि – कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। उपाय: माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
सिंह राशि – भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
तुला राशि – दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। साझेदारी में सफलता मिल सकती है। उपाय: सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि – कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि – आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
मकर राशि – घर परिवार में व्यस्तता बढ़ सकती है। भूमि या संपत्ति से जुड़े कार्य बन सकते हैं। उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि – संचार और संपर्क से लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। उपाय: काले तिल का दान करें।
मीन राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करें।
पंडित कपिल त्रिपाठी
