शिवपुरी के चार युवाओं का आईपीएस में चयन, जिले में खुशी की लहर

शिवपुरी

शिवपुरी

पिछोर, कोलारस और करैरा क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान, क्षेत्र के लिए बने प्रेरणा
शिवपुरी जिले के चार होनहार युवाओं का भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन हुआ है। इनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे शिवपुरी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
जानकारी के अनुसार, पिछोर विधानसभा क्षेत्र के बामोरकला निवासी मुकेश जैन के पुत्र हर्ष जैन, कोलारस विधानसभा क्षेत्र के धधेरा निवासी महेश धाकड़ के पुत्र भूपेंद्र धाकड़, करैरा विधानसभा क्षेत्र के मगरोनी निवासी नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह कोरकू के पुत्र एवं नगर परिषद मगरोनी के अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू के भतीजे दीपक कोरकू तथा कोलारस निवासी सन्मति जैन (बल्ले) के पुत्र उज्ज्वल जैन का आईपीएस परीक्षा में चयन हुआ है।
चारों युवाओं की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शिवपुरी जिले का नाम रोशन हुआ है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनका कहना है कि इनकी सफलता से जिले के अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों और शुभचिंतकों ने चारों चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *