मुंबई
नाना पाटेकर ने ट्राइसेप डिप्स कर सबको किया हैरान
मुंबई (FITNESS UPDATE)।नाना पाटेकर इस समय फिटनेस को ले कर काफी सजग है इस समय वे युवाओ को भी पीछे छोड़ते नज़र आ रहे है। उनके ट्राइसेप डिप्स ने सबको हैरत में डाल दिया है। 76 की उम्र में ये फिटनेस ये साबित करती है कि जज्बे के आगे उम्र सिर्फ एक नंबर है
हाल ही में प्रसिद्ध फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नाना पाटेकर लगातार 15 ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने यह एक्सरसाइज बिना किसी थकान के पूरी सहजता से की और अंत में उनके चेहरे पर संतुष्टि भरी मुस्कान भी नजर आई।
वीडियो में नाना पाटेकर टैन शॉर्ट्स, सफेद बनियान और गले में गमछा डाले अपने देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अतुल कासबेकर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “आ-हो नाना साहेब… आपने तो मेरे फिटनेस गोल ही बदल दिए।
नाना के इस जज्बे की फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब सराहना हो रही है। शिल्पा शेट्टी, विनीत कुमार सिंह और राहुल देव जैसे कलाकारों ने कमेंट कर उनकी तारीफ की। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लोकप्रिय किरदार ‘उदय शेट्टी’ को याद करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, जैसे “कंट्रोल उदय कंट्रोल” और “उदय भाई अभी भी फिट हैं
अब अगर नाना की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह 2025 में आने वाली हाउसफुल 5 का हिस्सा थे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और अन्य कलाकार भी थे। इसके अलावा, उन्हें विशाल भारद्वाज की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओरोमियो में एक पुलिसवाले के किरदार में भी देखा गया था, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने अनिल कपूर और राधिका मदान स्टारर फिल्म सूबेदार में भी एक कैमियो रोल किया था। नाना पाटेकर की यह ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण वाकई प्रेरणादायक है।
