श्योपुर
जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण जिला समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को कूनो होटल में आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमो को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, इस दौरान जिला प्रभारी सुनील शर्मा, विधानसभा प्रभारी रामहरि शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मांगीलाल फोजी ने की।
बैठक में जिला प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से नजर रखनी है ताकि कांग्रेस के मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में ना कटें, इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठो में एवं विभागो में अध्यक्षो की नियुक्ति भी गम्भीरता से की जाये। उन्होंने कहा कि मंडलम, अध्यक्षगणो की नियुक्ति के विषय में चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रदेश सचिव योगेश जाट, जिला संगठन महासचिव संजीव कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल चौहान, जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत मीणा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा, प्रदेश सचिव रामलखन मीणा, सेवादल के अध्यक्ष डॉ कमल शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, रितेश तोमर, हंसराज मीणा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष रामअवतार जोशी, सलाउद्दीन, सुमेर सिंह, रजक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद बेग, राममिलन मीना, संजय सुमन, महेश गुर्जर, मुरारीलाल प्रजापति, पार्षद महावीर वाल्मीकि, दारा सिंह, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।
