सांसद भारत सिंह कुशवाह से मिले ‘हनुमान अंश’ के गायक साधु तिवारी

ग्वालियर

ग्वालियर

सांसद ने किया स्वागत, गीत-संगीत और फिल्म से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

ग्वालियर। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सुपरहिट गीत के गीतकार एवं गायक साधु तिवारी गांधी रोड स्थित सांसद भारत सिंह कुशवाह के 17/ए बंगले पर पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद भारत सिंह कुशवाह से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने साधु तिवारी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे बातचीत की।

मुलाकात के दौरान साधु तिवारी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय गीत और उसके प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा की। गीत-संगीत के क्षेत्र में उनके अनुभवों तथा आगामी रचनात्मक कार्यों को लेकर भी बातचीत हुई। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने साधु तिवारी की कला और संगीत के क्षेत्र में सक्रियता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *