मुजफ्फरपुर
भाई की डांट से नाराज छात्रा को इंस्टाग्राम फ्रेंड ने रेड लाइट एरिया में बेचा
मुजफ्फरपुर (NEWS UPDATE):घर छोड़कर निकली 12वीं की छात्रा को इंस्टाग्राम फ्रेंड ने कोलकाता के सोनागाछी और फिर भागलपुर के रेड लाइट एरिया में बेचा। महिला SI पूजा कुमारी के जांबाज एक्शन से 85 दिन बाद हुआ रेस्क्यू।
बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और मानव तस्करी के खौफनाक सच को उजागर किया है। भाई की मामूली डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की एक छात्रा की जिंदगी अगले 85 दिनों तक नरक बनी रही।
ऑनलाइन प्यार के जाल में फंसाकर लड़की को पहले कोलकाता के कुख्यात रेड लाइट एरिया ‘सोनागाछी’ में बेचा गया और फिर वहां से भागलपुर के रेड लाइट इलाके में तस्करों के हाथों भारी रकम में सौंप दिया गया।
मुजफ्फरपुर से भागलपुर तक: कैसे रची गई साजिश?
मुजफ्फरपुर जंक्शन से वह अपने इंस्टाग्राम के एक जान परिचय के लड़के के साथ कोलकाता चली गई जहां उसे लड़के ने उसको सोनागाछी रेड लाइट एरिया में बेच दिया, तकरीबन 50 दिन बाद सोनागाछी के मानव तस्करों ने उसको भागलपुर के रेड लाइट इलाके में मोटी रकम में बेच दिया
एक कस्टमर की सतर्कता से मिला पुलिस को सुराग
भागलपुर में इस नरक भरी जिंदगी के दौरान पीड़ित लड़की ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपनी आपबीती वहां आए एक कस्टमर को सुनाई। कस्टमर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पूरे मामले की गोपनीय जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी।
महिला SI पूजा कुमारी का ‘सिंघम’ स्टाइल रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही महिला SI पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ तुरंत चिन्हित जगह पर छापेमारी करने पहुंचीं। पुलिस को आता देख मानव तस्करों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उनका रास्ता रोकने की कोशिश की।
तस्करों के विरोध को देखते हुए महिला SI पूजा कुमारी ने बिना वक्त गंवाए अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और मुख्य तस्कर की कनपटी पर तान दी। पुलिस के इस कड़े तेवर को देखकर तस्करों के हौसले पस्त हो गए और लड़की को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।
