रीवा में करोड़ों की क्रिप्टो ठगी: ‘दुबई गया है’ बोल रहे थे परिजन

राज्य

रीवा

शिल्पी प्लाजा के पीछे चाय की चुस्की लेते पकड़ाया मुख्य आरोपी

रीवा (NEWS UPDATE): जिले में क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पैसा दोगुना करने और भारी भरकम कमीशन का लालच देकर शातिर ठगों ने शहर के कई बड़े व्यापारियों को चूना लगा दिया। शनिवार को पीड़ितों ने मुख्य आरोपी को शिल्पी प्लाजा के पीछे चाय पीते रंगे हाथों पकड़ लिया और सीधे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यापारियों ने बताया कि जब उन्होंने अपना पैसा मांगना शुरू किया, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। मुख्य आरोपी विवेक के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने दावा किया था कि वह दुबई चला गया है।

हालांकि, पीड़ित लगातार आरोपी की तलाश में जुटे थे। शनिवार को मुख्य आरोपी विवेक शिल्पी प्लाजा के पीछे एक दुकान पर चाय की चुस्की लेते मिल गया। व्यापारियों ने बिना मौका गंवाए उसे मौके पर ही दबोच लिया और सीधे पुलिस थाने ले आए।

दुबई में होने का दावा निकला झूठा, शिल्पी प्लाजा से गिरफ्तार

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यापारियों ने बताया कि जब उन्होंने अपना पैसा मांगना शुरू किया, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। मुख्य आरोपी विवेक के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने दावा किया था कि वह दुबई चला गया है।

हालांकि, पीड़ित लगातार आरोपी की तलाश में जुटे थे। शनिवार को मुख्य आरोपी विवेक शिल्पी प्लाजा के पीछे एक दुकान पर चाय की चुस्की लेते मिल गया। व्यापारियों ने बिना मौका गंवाए उसे मौके पर ही दबोच लिया और सीधे पुलिस थाने ले आए।

झांसा देकर क्रिप्टो करेंसी में कराया करोड़ों का निवेश

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विवेक (पिता ओमप्रकाश), सौरभ (पिता रमेश) और सचिन (पिता रोशनलाल)—जो मूल रूप से मऊगंज के निवासी हैं और वर्तमान में रतहरा में रह रहे हैं—ने शहर के व्यापारियों को निशाना बनाया।

आरोपियों ने शिवम कुमार गुप्ता, सुनील सिंह राठौर सहित कई लोगों को भारी मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए शुरुआती कुछ महीनों तक निवेशकों को तय रकम और कमीशन दिया गया।

जैसे ही बड़ा फंड जमा हुआ, आरोपियों ने कमीशन देना बंद कर दिया और संपर्क करने पर बहाने बनाने लगे।

पुलिस जांच शुरू, बाकी आरोपियों की तलाश तेज

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पैसा दोगुना करने के नाम पर शहर के व्यापारियों से बड़ी रकम ऐंठी गई है। पीड़ितों द्वारा पकड़कर लाए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। ठगी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों (सौरभ और सचिन) के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *