ग्वालियर-नागपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे: MP के 9 जिलों की बदलेगी किस्मत

ग्वालियर

ग्वालियर

₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट मंजूर

ग्वालियर (NEWS UPDATE):मध्य प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को एक नई और रफ्तार देने के लिए ग्वालियर से महाराष्ट्र के नागपुर तक 570 किलोमीटर लंबा 6-लेन कॉरिडोर (Gwalior-Nagpur 6-Lane Corridor) बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी मिल गई है।

लगभग ₹40,000 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट का प्रारंभिक सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से न सिर्फ सफर का समय आधा हो जाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश के 9 जिलों में व्यापार और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

सफर में बचेंगे 5 से 7 घंटे, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वर्तमान में ग्वालियर से नागपुर की दूरी तय करने में काफी समय लगता है। लेकिन इस सिक्स-लेन हाईवे के बन जाने से सफर का समय 5 से 7 घंटे तक कम होने की उम्मीद है। तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलने से माल ढुलाई (Logistics) सस्ती होगी, जिससे व्यापार, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा।

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इन 9 जिलों के सीधे जुड़ने से न केवल मुख्य शहरों का विकास होगा, बल्कि इनके आसपास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को भी अप्रत्यक्ष रूप से भारी आर्थिक लाभ मिलेगा। नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

40 हजार करोड़ रुपये की इस महत्त्वकांक्षी परियोजना का फिलहाल प्रारंभिक सर्वे का काम शुरू किया गया है, जिसमें ट्रैफिक, औद्योगिक संभावनाओं और आर्थिक लाभ का आकलन किया जाएगा। यह कॉरिडोर प्रदेश के कई जिलों को बेहतर सड़क संपर्क देने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाएं भी लेकर आएगा।

प्रस्तावित ग्वालियर-बैतूल-नागपुर कॉरिडोर से मध्य प्रदेश के 9 जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. यह सड़क ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल से होकर गुजरेगी।

 

Madhya Pradesh Infrastructure Project

Gwalior Nagpur Expressway

Gwalior Nagpur 6 lane highway update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *