गाजियाबाद
20 साल की युवती से निकाह के बाद परिवार में बवाल
गाजियाबाद ( NEWS UPDATE): समाजावादी पार्टी के नेता हाजी खलील की चौथी शादी बवाल बन गई है उन्होंने अपने से 50 साल छोटी एक 20 साल की लड़की से चौथी बार शादी कर एक नए बवाल को जन्म दे दिया।और बवाल करने वाला कोई और नही उनकी ही दूसरी पत्नी है।
गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील की चौथी शादी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। 70 वर्षीय खलील द्वारा 20 साल की युवती से निकाह करने के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचीं और उन्होंने हाजी खलील पर प्रताड़ना, धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खलील की यह पुरानी आदत रही है कि वे शादी करने के बाद पत्नियों को छोड़ देते हैं।
‘शादी करो और छोड़ दो’ का आरोप
नाजरीन के मुताबिक, उनका निकाह साल 1991 में हुआ था, लेकिन उस समय खलील ने अपनी पहली शादी और आठ बच्चों की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खलील ने साल 2010 में तीसरी शादी की थी, लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तलाक दे दिया। नाजरीन का कहना है कि अब चौथी शादी के बाद उन्हें और उनके बच्चों को घर से निकाल दिया गया है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
