‘INDIA ने असंवैधानिक तरकीब को रोका’, प्रियंका गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान के 131वें संशोधन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक के गिरने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने मिलकर संविधान पर हुए “हमले” को रोक दिया है। उन्होंने कहा, “भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया। हमने असंवैधानिक तरकीब को सफल नहीं होने दिया।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक के जरिए संवैधानिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही थी, जिसे विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने एकजुट होकर विफल कर दिया।
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष की भूमिका अहम है।
लोकसभा में बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसके बाद विपक्ष इसे अपनी राजनीतिक जीत के रूप में पेश कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
