नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

नरवर | जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरवर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध धारदार हथियार (बका) के साथ गिरफ्तार किया है।

अभियान के तहत हुई घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं एसडीओपी आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर की कृषि उपज मंडी के पीछे दबिश दी। मौके से पुलिस ने ग्राम सरखड़पुर निवासी पंकज (24 वर्ष), पुत्र बनवारी यादव को हिरासत में लिया।  तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध लोहे का धारदार छुरा (बका) बरामद हुआ।पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इस सफल कार्रवाई में नरवर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के साथ टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा:
सउनि सतीश जयंत
प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव
आरक्षक प्रभजोत सिंह, पवन पुरी एवं माधौ सिंह

नरवर थाना प्रभारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति है और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में यह एक प्रभावी कदम माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *