शेयर बाजार: शीर्ष 8 कंपनियों की चांदी, मार्केट कैप में 4.13 लाख करोड़ की भारी बढ़ोतरी

व्यापार

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह शानदार रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में सामूहिक रूप से 4,13,003.23 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज किया गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम की खबरों ने वैश्विक धारणा को मजबूत किया, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।
इन कंपनियों ने मारी बाजी
सप्ताह के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर का दबदबा रहा। सबसे ज्यादा लाभ HDFC बैंक और ICICI बैंक को हुआ।
HDFC बैंक: मार्केट कैप 91,282.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ICICI बैंक: मूल्यांकन में 76,036.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
बजाज फाइनेंस: इसकी बाजार हैसियत 60,980.35 करोड़ रुपये बढ़ी।
लार्सन एंड टुब्रो व भारती एयरटेल: दोनों कंपनियों ने क्रमशः 47,624 करोड़ और 45,873 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की।
अन्य लाभार्थी में SBI, TCS और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया।
रिलायंस और इन्फोसिस को मामूली नुकसान
बाजार की इस तेजी के बावजूद दो दिग्गज कंपनियों को गिरावट का सामना करना पड़ा:
1. इन्फोसिस: कंपनी का मार्केट कैप 3,285.03 करोड़ रुपये घटकर 5,24,124.40 करोड़ रुपये रह गया।
2. रिलायंस इंडस्ट्रीज: इसकी बाजार हैसियत में 947.28 करोड़ रुपये की मामूली कमी आई।
मार्केट कैप के आधार पर शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग
गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में पहले स्थान पर कायम है।

वर्तमान रैंकिंग इस प्रकार है:

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *