श्योपुर
आवदा पहुंची टीम ने माता पिता से की चर्चा
कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम के हेतु विशेष अभियान चलाने दिये गये निर्देशो के क्रम में महिला बाल विकास विभाग कराहल की टीम द्वारा शुक्रवार को दोपहर 02 बजे ग्राम आवदा में बाल विवाह की जानकारी सामने आने पर मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी गई। प्रभारी सीडीपीओ सुषमा सोनी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूडी सदस्य गणेश पाराशर सहित पुलिस एवं पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बालिका के पिता बलराम आदिवासी को समझाइश दी गई कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही विवाह किया जायें। समझाइश के बाद बालिका के माता-पिता द्वारा टीम के सामने सहमति व्यक्त की गई कि बेटी का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही करेंगे तथा फिलहाल विवाह नही किया जायेगा।

