जल संरक्षण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरे हों निर्माण : कलेक्टर

ग्वालियर

ग्वालियर

जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा, अमृत सरोवर व जल संरचनाओं पर फोकस
रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जल संरचनाओं का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवर, खेत तालाब सहित अन्य जल संरचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि उनके समुचित रखरखाव और उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भू-जल स्तर में वृद्धि हो और जल उपलब्धता में स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *