रुपया गिरावट के साथ 92.85 पर बंद, डॉलर मजबूत

व्यापार

शुरुआती कारोबार में मजबूती के बाद अंत में फिसला रुपया, डॉलर इंडेक्स में हल्की बढ़त

मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 35 पैसे की गिरावट के साथ 92.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में रुपया मजबूती के संकेत दे रहा था और शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 92.41 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.58 प्रति डॉलर पर खुला और जल्द ही बढ़त बनाते हुए 92.41 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की मजबूती दर्शाता है। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान यह बढ़त टिक नहीं सकी और अंततः रुपया कमजोरी के साथ बंद हुआ।
इससे पहले गुरुवार को रुपया मामूली 3 पैसे की बढ़त के साथ 92.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती बनी रही। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 फीसदी बढ़कर 98.69 पर पहुंच गया, जिसका असर भारतीय मुद्रा पर भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *