ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की नई टीम गठित, संग्राम बने अध्यक्ष

ग्वालियर

ग्वालियर

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की आज एक महत्पूर्ण बैठक कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में एमपीसीए के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में अध्यक्ष प्रशांत मेहता के स्थान पर संग्राम सिंह कदम को नया अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में उपाध्यक्ष निर्भय बाकलीवाल, सचिव विजय प्रकाश शर्मा बेटू, संयुक्त सचिव संजय सांखला शिवपुरी, कोषाध्यक्ष विकास गंगवाल को बनाया गया है। सात कार्यकारणी सदस्य बनाए गए हैं।

पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। जब उनके स्थान पर संग्राम कदम के नाम का युवराज ने ऐलान किया तब श्री मेहता भावुक हो गए ओर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *