कीमत इतनी कि एक सेकंड हैंड कार, नई लग्जरी बाइक खरीद लें
देश में गर्मी शुरू होने के साथ ही दुकानों और ठेलों पर फलों के राजा आम दिखने लगा है। मार्केट में आम की कीमत 100 से 400-500 रुपये किलो तक भी मिलते हैं लेकिन क्या आपने कभी इस तरह के आम के बारे में सुना है, जिसकी कीमत लाखों में हो? हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम की, जो कि एग ऑफ द सन यानी सूर्य का अंडा कहलाता है। यह आम अपनी खूबसूरती, बेमिसाल स्वाद और आसमान छूती कीमतों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत लाखों में होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मियाजाकी आम मुख्य रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। यह आम नॉर्मल नहीं है क्योंकि मियाजाकी को उगाने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल होती है। इस आम को उगाने वाले किसान हर एक आम की बहुत बारीकी से देखभाल करते हैं। इन आमों को पेड़ों पर सीधे धूप लगने दी जाती है, जिससे इनका रंग गहरा लाल या बैंगनी हो जाता है। इंटरनेशन मार्केट में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। इतनी मोटी रकम में भारत में एक अच्छी सेकंड हैंड कार, नई लग्जरी बाइक खरीदी जा सकती है।इस आम की महंगाई का कारण इसकी सीमित पैदावार और इसके क्वालिटी चेक हैं। केवल वही आम मियाजाकी के नाम से बेचे जाते हैं जिनका वजन कम से कम 350 ग्राम हो और जिसमें शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से अधिक हो। जो लोग इस आम को चख चुके हैं, उनका कहना है कि इसका स्वाद किसी भी अन्य आम से बिल्कुल अलग होता है। यह आम बेहद रसीला और मलाईदार होता है।
सुरक्षा के लिए तैनात किए जाते हैं गार्डभारत के जबलपुर में भी ये आम उगाए गए हैं और उस किसान ने अपने बाग में पेड़ों की सुरक्षा के लिए गार्ड और शिकारी कुत्ते तैनात किए थे।

