आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी और आशीष नेहरा का वीडियों वायरल

खेल

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार शुरुआत करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। गुजरात के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी अभ्यास सत्र के दौरान काफी सक्रिय नजर आए। नेट्स में उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस दौरान वह जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते दिखे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के साथ हुई। जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, वैभव ने सम्मान जताते हुए उनके पैर छूने की कोशिश की। इस भावुक पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। आशीष नेहरा ने भी तुरंत उन्हें उठाकर गले लगा लिया और उनके साथ कुछ समय बातचीत की। इस दौरान वैभव के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी। यह नजारा दर्शाता है कि युवा खिलाड़ी न सिर्फ अपने खेल बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, अभ्यास सत्र के दौरान यशस्वी जायसवाल और प्रसिद्ध कृष्णा की बातचीत को ध्यान से सुनते हुए भी वैभव नजर आए, जिससे उनकी सीखने की ललक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में लगातार निखरता गया है। आईपीएल में प्रभावशाली डेब्यू के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे मुकाबलों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें इस युवा स्टार पर टिकी होंगी, जो अपने खेल और आत्मविश्वास से हर मैच में नई कहानी लिखने की क्षमता रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *