राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा फिर बनेंगे विधायक

राज्य

भोपाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया दावा

मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया, सदन में नहीं विधानसभा परिसर में गए थे
दतिया विधानसभा के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता को लेकर सियासत जारी है। मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा और राजेंद्र भारती फिर विधायक बनेंगे। मैंने पहुंचकर रात में विधानसभा खोलने का कारण पूछा, विधानसभा प्रमुख सचिव ने कहा था रात में विधानसभा खोलने की कोई सोच नहीं है। उन्होंने रुटिन का काम बताया, सुबह पता चला विधायक राजेंद्र भारती की सदस्य्ता निरस्त की।
उन्होंने कहा कि हम सदन में नहीं गए, विधानसभा परिसर में गए थे। नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला इसी विधानसभा का है। निर्मला सप्रे पर विधानसभा ने कोई निर्णय नहीं लिया। बीजेपी अलोकतांत्रिक का कैंसर बन गई है। तीसरी सीट से राज्यसभा 500-700 प्रतिशत कांग्रेस प्रत्याशी ही जाएंगे। राज्यसभा चुनाव फैक्टर के लिए बीजेपी नंबर कम करने में लगी है लेकिन बीजेपी कामयाब नहीं होगी।
ये संकट था नहीं, पैदा किया गया
गेंहू खरीदी की तारीख बढऩे पर बोले कि 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी लेकिन ढाई करोड़ का ही ऑर्डर किया। बारदाने नहीं होने से गेंहूं नहीं खरीद रहे, ये संकट था नहीं, पैदा किया गया है। जूट बारदान के लिए आवेदन ही नहीं किया। खरीदी होती तो ओला-पाला से फसलें प्रभावित नहीं होतीं, एक्सपर्ट-इम्पोर्ट नीति भी सही नहीं है। खरीदी की तारीख बढ़ी तो सोसायटी में पैसे जमा करने की तारीख क्यों नहीं बढ़ाई।
कृषि मंत्री के बंगले का करेंगे घेराव
जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों के मामले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करेंगे। भोपाल स्थित बंगले का घेराव होगा। एक दिन का उपवास करेंगे, मंडियों में भी आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *