अभिषेक आईपीएल मे 100 छक्के लगाने वाले सनराइजर्स के दूसरे खिलाड़ी बने

खेल

कोलकाता

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में अपनी पारी के दौरान चार छक्के लगाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब अभिषेक आईपीएल में 100 से अधिक छक्के लगाने वाले सनराइजर्स के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं।वहीं पहले नंबर पर डेविड वार्नर हैं। अभिषेके के नाम अब 101 छक्के हैं जबकि वार्नर ने अब तक 143 छक्के लगाये हैं। अभिषेक ने पारी की शुरुआत करते हुए 21 गेंदों पर 48 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद की से अपना 100 छक्का लगाया। ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा। सनराइजर्स के लिए सबसे अधिक 143 छक्के ऑस्ट्रेलिया के वार्नर ने लगाये हैं। वहीं अभिषेक 101 छक्कों के साथ दूसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन 89 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैड के केन विलियमसन 64 छक्कों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रैविस हेड 50 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *