मुम्बई
मुम्बई । आईपीएल के 19 सत्र में अब तक सभी 10 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। जहां राजस्थान रॉयल्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। वहीं गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हार मिली है। है। इसी दौरान अपने प्रदर्शन से कुछ खिलाड़ी सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की दौड़ में भ्री शामिल हो गये हैं। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी भी सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 70 रन बनाकर शीर्ष पांच में शामिल हो गये हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन अब तक सबसे अधिक 81 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन 80 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 78 रन बनाकर तीसरे जबकि पंजाब किंग्स के कूपर कोलोनी 72 रन बनाकर चौथे नंबर पर है।
प्लेयर रन
रायन रिकेल्टन 81
ईशान किशन 80
रोहित शर्मा 78
कूपर कोलोनी 72
समीर रिजवी 70
