नरवर
नरवर में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित
फोटो सहित, 29 शिव 12,13
नगर के कुशवाहा मैरिज गार्डन में रविवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ शिवपुरी का जिला स्तरीय होली एवं ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी तहसीलों के तीन सैकड़ा से अधिक पत्रकार साथियों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष अजेयराज सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार आलोक इंदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू ग्वाल, राशिद खान, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिह पाल, नगर परिषद अध्यक्ष पद्ममा संदीप महेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य अंशुमान सिंह रावत ने सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन पश्चात सभी आतिथियो का फू ल माला पहनाकर शोल श्रीफ ल भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेहताब सिंह तोमर कहा की श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। श्रमजीवी पत्रकार संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों में आवाज उठाता है तथा उन्होंने कहा पत्रकार एक पद ही नहीं एक सिपाही है, सिपाही की भांति समाज हित एवं आम जनता की आवाज अपनी कलम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाता है। इसलिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर समाजहित एवं देश हित के मुद्दों में हमेशा अपनी कलम का उपयोग करें। साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक पत्रकार को अपनी कलम का उपयोग कर शासन तक आम जनता की आवाज को लेकर कलम चलानी होगी, तभी जिला, संभाग, प्रदेश, की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ बगैर भ्रष्टाचार के मिलना संभव होगा। जसवंत जाटव भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की नरवर नगर में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय होली एवं ईद मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर नरवर नगर मैं एक भाईचारे की भावना व्यक्त की हैं, जिले की सभी तहसीलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए एवं उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों में, पत्रकारों की विभिन्न मांगों को सरकार के सामने रखूंगा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप माहेश्वरी ने कहा की नरवर नगर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हेतु कार्यालय निर्माण हेतु जगह आवंटित को लेकर में विशेष प्रयास करूंगा एवं हर स्तर पर जगह आवंटित करवाए जाने का आश्वासन दिया तथा वही कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों से आए वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान जिलाध्यक्ष अजेयराज सक्सेना एवं नरवर इकाई के जिला उपाध्यक्ष हनुमंतसिह रावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत द्वारा माला पहनाकर पेन, डायरी, शॉल एवं श्रीफ ल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष राजू ग्वाल द्वारा किया गया एवं नरवर ब्लॉक इकाई के पत्रकार हनुमंतसिह रावत जिला उपाध्यक्ष, कृपाल सिंह सोलंकी ब्लॉक अध्यक्ष, मोहनसिह कुशवाहा उपाध्यक्ष, निशांत प्रजापति सचिव, कमर खान पत्रकार, समाजसेवी बंटी रजक, पत्रकार मनमोहन बाथम, गणेश कुशवाहा, राजकुमार कोली, भरत प्रजापति ने कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकारों को पेन डायरी भेंटकर सभी को सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय कार्यक्रक्रम में पधारे अतिथियों एवं पत्रकार साथियों को भोजन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

