बेकाबू अवैध खनन पर सख्ती, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ग्वालियर

ग्वालियर

टास्क फोर्स बैठक में सख्त निर्देश—ओवरलोडिंग व सोनचिरैया क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर विशेष नजर

जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट के खनिज परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ या नंबर मिटाने की प्रवृत्ति को भी पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया गया है।
खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन रोकने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ई-चेकपोस्ट के जरिए बिना नंबर के गुजरने वाले वाहनों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ओवरलोड खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया।
सोनचिरैया अभ्यारण्य क्षेत्र पर खास नजर
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सोनचिरैया अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। इस क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रेडियम नंबर प्लेट अनिवार्य करने के निर्देश
सड़क सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए वाहनों में रेडियम नंबर प्लेट लगवाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि रात के समय भी वाहनों की पहचान आसानी से हो सके।
बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, एडीएम सी.बी. प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित जिले के सभी एसडीएम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और खनिज अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *