आईपीएल से युवाओं को मिली पहचान पर अनुभवी खिलाड़ियों का जलवा बरकरार

खेल

मुम्बई

मुम्बई । इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल से एक बार फिर उभरते हुए खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिलेगा। आईपीएल से कई युवा खिलाड़ियों को पहचान मिली है और कई खिलाड़ी भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें रिंकू सिंह से लेकर अभिषेक शर्मा सहित कई अन्य खिलाड़ी भी है। आईपीएल से पहचान और नये अवसरों के साथ ही युवाओं को मोटी रकम भी मिलती है। भारतीय टीम में चयन न होने वाले खिलाड़ी भी इस लीग से इतना कमा लेते हैं कि अच्छे से अपनी जिंदगी चला सकते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले जहां युवा खिलाड़ी अपनी फिटनेस और आक्रामक खेल से छाये हुए रहे हैं तो दूसरी ओर अनुभवी खिलाड़ी भी इस लीग में अपने प्रदर्शन से दिखाते रहे हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं। इसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों ने मैच विजेता पारियां खेलकर मैच का रुख बदला है। इनमें आरसीबी के विराट कोहली से लेकर मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और सीएसके के महेन्द्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी हैं। वो खिलाड़ी हैं, जो आज भी अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं.
रोहित शर्मा (38 साल ) : रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीती है। वह मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अब भले ही कप्तानी युवा हार्दिक पंड्या संभाल रहे हों पर रनों की जिम्मेदारी रोहित पर ही है।
विराट कोहली (37) : विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से आरसीब का हिस्सा हैं।विराट कोहली का खिताब का सपना आईपीएल 2026 में आरसीबी के चैंपियन बनने के साथ पूरा हुआ। फिटनेस और फॉर्म में वह किसी भी युवा खिलाड़ी पर भारी ही पड़ते नजर आएंगे।
महेन्द्र सिंह धोनी (44 साल): महेंद्र सिंह की कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब जीता है। अब भले ही कप्तानी रितुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं पर धोनी का मार्गदर्शन उसमें अहम रहता है। धोनी सीएसके के आधार स्तंभ हैं।
भुवनेश्वर कुमार (36 साल): स्विंग के महारथी भुवनेश्वर कुमार 36 साल की उम्र में भी जबरदस्त लाइन-लैंथ से गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। नई गेंद से विकेट निकालना हो या डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालना, भुवी उसमें युवा गेंदबाजों से अधिक तेज हैं।
रवींद्र जडेजा (37 साल : जडेजा अगर भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। जड्डू को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वह 37 साल के हो चुके हैं। किफायती गेंदबाजी, उपयोगी बल्लेबाजी के साथ-साथ हैरतंगेज फील्डिंग करने वाले रवींद्र एक टीम के लिए पूरा पैकेज हैं। जडेजा की घर वापसी हुई है, वह अपनी सबसे पहली टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं।
सुनील नरेन
सुनील नरेन (37 साल) : सुनील नरेन का नाम आते ही बल्लेबाजों के मन में डर बैठ जाता है। 37 की उम्र में भी उनकी मिस्ट्री स्पिन का जादू बरकरार है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वह तेजतर्रार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी गेंदबाजी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *