हॉकी इंडिया पुरस्कार समारो शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा

खेल

नई दिल्ली

हार्दिक, सुखजीत, सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी सहित कई खिलाड़ी दौड़ में
नई दिल्ली । हॉकी इंडिया शुक्रवार को एक पुरस्कार समारोह का आयोजित कर अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के साथ ही सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने जा रहा है। इस समारोह में भारतीय टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह, फॉरवर्ड सुखजीत सिंह, अभिषेक और डिफेंडर संजय को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिल सकता है। वहीं महिला वर्ग में सलीमा टेटे, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी और सविता पूनिया के बीच पुरस्कार के लिए मुकाबला है। समारोह में अंडर 21 के उभरते खिलाड़ी के लिए किए जुगराज सिंह और असुंथा लाकड़ा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए अंतिम नामांकन में आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं हॉकी में अमूल्य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्कार और असाधारण उपलब्धि के लिए अध्यक्ष का पुरस्कार भी दिया जाएगा। अधिकारियों की श्रेणी में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर /अंपायर मैनेजर का पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी और सर्वश्रेष्ठ सदस्य ईकाई का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा एशिया कप में स्वर्ण विजेता भारतीय पुरूष टीम और जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक विजेता जूनियर पुरूष टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ी :
बलबीर सिंह सीनियर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार : हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक
बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : नवनीत कौर, सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, सविता
बलजीत सिंह वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : प्रिंसदीप सिंह, कृशन बहादुर पाठक, बिछू देवी खारीबम, सूरज करकेरा
परगट सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : संजय, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह
अजित पाल सिंह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, नीलाकांता शर्मा
धनराज पिल्लै वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड : सुखजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत कौर, शिलानंद लाकड़ा
असुंथा लाकड़ा उदीयमान महिला अंडर 21 खिलाड़ी : साक्षी राणा, ज्योति सिंह, सुनेलिटा टोप्पो, कनिका सिवाच जुगराज सिंह
उदीयमान पुरूष अंडर 21 खिलाड़ी : प्रिंसदीप सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल इक्का, अर्शदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *