पहली बार लेजर सर्जरी: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आधुनिक इलाज की नई शुरुआत

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर तकनीक से सफल सर्जरी की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पाइल्स के मरीजों का अत्याधुनिक तरीके से ऑपरेशन कर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है।
स्वास्थ्य शिविर में मिल रहा बड़ा लाभ
शहर में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर ‘स्वास्थ्य का महाकुंभ’ बनकर उभरा है, जहां बड़ी संख्या में मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार लेजर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जोधपुर से पहुंचे विशेषज्ञ सर्जन
प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन डॉ. राम गोयल (जोधपुर) अपनी मशीन के साथ शिवपुरी पहुंचे और ऑपरेशन किए।
यह शिविर रोटरी मेडिकल मिशन एवं माधव मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने बताया कि डॉ. गोयल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने स्वयं भी एक मरीज का सफल लेजर ऑपरेशन किया।
लेजर सर्जरी के फायदे

लेजर तकनीक से इलाज के कई महत्वपूर्ण लाभ सामने आए न के बराबर चीरा
बहुत कम या नहीं के बराबर ब्लड लॉस
तेजी से रिकवरी
मरीज जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकता है
पहले ऐसे ऑपरेशन के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था और भारी खर्च उठाना पड़ता था।

टीमवर्क से मिली सफलता
ऑपरेशन को सफल बनाने में पूरी मेडिकल टीम का योगदान रहा एनेस्थीसिया डॉ. शिल्पा अग्रवाल,
असिस्टेंट डॉ. नीति अग्रवाल,
नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर प्रियंका

इन मरीजों का हुआ उपचार
लेजर सर्जरी के तहत जिन मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, उनमें शामिल हैं
आसाराम (40), कोलारस
गीताबाई (49), जमुनिया
मुन्नालाल (54), छत्री, शिवपुरी
राजकुमार (50), सिंगरई *

बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी भी सफल
शिविर के दौरान एक बच्ची राधिका के माथे पर मौजूद हीमैंजियोमा (खून की नस की गांठ) का प्लास्टिक सर्जरी द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।
गांठ को पूरी तरह हटाया गया
चेहरे पर कोई निशान नहीं रहेगा
ऑपरेशन के तुरंत बाद राहत मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *