नई दिल्ली
सुबह 5 से 7 और रात 8 से 12 बजे के बीच कॉल या मैसेज स्वीकार किए जाएंगे
अब रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पूरे दिन नहीं होगी। ग्राहकों को केवल दो तय समय स्लॉट में ही बुकिंग करनी होगी। सुबह 5 बजे से 7 बजे और रात 8 बजे से 12 बजे के बीच कॉल या मैसेज स्वीकार किए जाएंगे। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक लगभग 13 घंटे बुकिंग की सुविधा बंद रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सिलेंडर खत्म होने से पहले अलार्म लगाना समझदारी भरा कदम है। नई व्यवस्था में बुकिंग केवल तभी स्वीकार की जाएगी जब आपके पिछले सिलेंडर की डिलीवरी को कम से कम 25 दिन बीत चुके हों। यदि इस अवधि से पहले बुकिंग करने की कोशिश करेंगे, तो सिस्टम इसे रिजेक्ट कर देगा। इसका उद्देश्य सिलेंडर वितरण में व्यवधान को कम करना और सभी ग्राहकों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। गैस कंपनियों ने डिजिटल माध्यमों से बुकिंग को सरल बनाया है। विभिन्न कंपनियों ने डिजिटल माध्यमों से बुकिंग को काफी सरल बना दिया है। भारत गैस के ग्राहक 1800224344 पर व्हाट्सऐप के जरिए एचआई भेजकर सिलेंडर मंगवा सकते हैं। इसी तरह इन्डेन गैस के लिए 75888-88824 पर रिफिल लिखकर और एचपी गैस के लिए 92222-01122 पर बुक लिखकर मैसेज करना होगा। अगर आप सामान्य एसएमएस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भारत गैस के लिए 77150-12345 और इन्डेन के लिए 77189-55555 पर अपना संदेश भेजकर कन्फर्मेशन प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है या जो व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उनके लिए मिस्ड कॉल की सुविधा भी मौजूद है। भारत गैस के लिए 77180-12345, इन्डेन के लिए 84549-55555 और एचपी गैस के लिए 949360-22222 पर केवल एक कॉल देकर आप अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं। अगर आपको सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है या कोई अन्य शिकायत है, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकते हैं। इन्डेन और एचपी गैस के लिए 18002333555 और भारत गैस के ग्राहकों के लिए 1800224344 नंबर जारी किया गया है।
