19 मार्च 2026 पंचांग एवं राशिफल

धर्म

ग्वालियर

संवत् 2083 , शाके 1948 , चैत्र मास , शुक्ल पक्ष , प्रतिपदा तिथि , गुरुवार , उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र , शुक्ल योग , नाग करण , मीन राशि चंद्र , मीन राशि सूर्य , राहुकाल दोपहर 1:56 से 03:27 तक ,पूर्ण दिशा यात्रा शुभ

मेष राशि – आज ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है ।उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाकर “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का 21 बार जप करें।

वृषभ राशि – आर्थिक मामलों में आज लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। खुशी का माहौल रहेगा ।उपाय: माता को सफेद मिठाई अर्पित करें और कन्याओं को भोजन कराएं।

मिथुन राशि – आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है।उपाय:मां चंद्रघंटा की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।उपाय: माता को दूध से बनी मिठाई अर्पित करें और चंद्रमा को जल अर्पित करें।

सिंह राशि – मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। उपाय: मां कात्यायनी को शहद अर्पित करें और उनका ध्यान करें।

कन्या राशि – आज कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी गलतियां नुकसान पहुंचा सकती हैं। उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और माता को हरे फल अर्पित करें।

तुला राशि – आज व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के संकेत हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। उपाय: मां महागौरी को नारियल अर्पित करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि – आज मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। उपाय: “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे” मंत्र का 21 बार जप करें और लाल चुनरी चढ़ाएं।

धनु राशि – आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यात्रा के योग बन सकते हैं।उपाय: मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं और उनकी पूजा करें।

मकर राशि – आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।उपाय: माता को तिल और गुड़ अर्पित करें और दीपक जलाएं।

कुंभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।उपाय: मां कालरात्रि की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि – आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: मां सिद्धिदात्री की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *