18 मार्च 2026 पंचांग एवं राशिफल

धर्म

ग्वालियर

संवत् 2087 , शाके 1947 , फाल्गुन मास , कृष्ण पक्ष , अमावस्या , बुधवार , पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र , शुभ योग , शकुनि करण , कुंभ चंद्र राशि , मीन सूर्य राशि , राहुकाल 12:26 pm से 01:56 pm तक , धनिया या मूंग खाकर उत्तर दिशा की यात्रा

मेष राशि – आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।

वृषभ राशि – आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सामान्य प्रगति होगी। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर गले से संबंधित समस्या हो सकती है। उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

कर्क राशि – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन फल भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।उपाय: चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि – आज सावधानी से कार्य करें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। उपाय: विष्णु भगवान का स्मरण करें।

तुला राशि – आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यों में बाधा आएगी, लेकिन धैर्य से सब ठीक होगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि – आज का दिन शिक्षा और संतान के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।उपाय: गुरु को पीली वस्तु दान करें।

मकर राशि – आज घर-परिवार में कुछ तनाव रह सकता है। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। उपाय: शनि मंत्र का जप करें।

मीन राशि – आज धन लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *