मोदी जी के रहते जनता को नहीं होगी परेशानी : भारत सिंह कुशवाहा

डबरा/भितरवार

भितरवार

गैस संकट पर बोले सांसद भारत सिंह कुशवाहा

भितरवार।: सांसद भारत सिंह कुशवाहा रविवार को नगर में अल्प्रवास पर रहे जहां सांसद ने प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ग्वालियर-भितरवार क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और देश की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “मोदी जी के होते हुए जनता को गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी, इसकी मैं गारंटी देता हूं।”

सांसद कुशवाहा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस खुद भ्रमित है और इसी कारण वह जनता को भी भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह अफवाह फैलाकर लोगों के बीच डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि सरकार हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

वहीं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज ऐसी हो गई है कि जनता ने उसे “डांस करा दिया है”, इसलिए उसके नेता इधर-उधर डांस करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अनर्गल बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा घाटीगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय लाडली बहना कार्यक्रम में अपनी अनुपस्थिति को लेकर भी सांसद ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पहले ही अनुरोध कर दिया था कि दिल्ली में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण वह इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल न हो पाने का कारण पूरी तरह शासकीय और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था।

सांसद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही हैं और विपक्ष के आरोपों का कोई आधार नहीं है।

सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

रविवार को भितरवार नगर के अल्प प्रवास पर पहुंचे सांसद भारत सिंह कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगह पर जोशीला स्वागत किया वही करेरा तिराहा पर भी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सांसद का बड़ी माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत में जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, लखेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मगैया, मोहन मोदी, के के पाराशर, श्री कृष्ण यादव, मनोज कुशवाहा, गणेश खटीक, सीमा यादव, आसिफ रियाज, नितेश जैन, रमेश प्रजापति, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *