शिवपुरी
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को एक महिला ने थाना रन्नौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इन्दल गुर्जर ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) किया है। शिकायत के आधार पर थाना रन्नौद में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वही कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 मार्च को आरोपी इन्दल गुर्जर निवासी टोकनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को 15 मार्च को न्यायालय में पेश किया और मामले की आगे की जांच जारी है।
