गमी में शामिल होने जा रहे परिवार की कार पलटी, 7 साल की मासूम की मौत।

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र में शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पोहरी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर रिछाई मोड़ के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे के निवासी रिजवान अंसारी अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी और 7 साल की बेटी रिजा अंसारी के साथ श्योपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर रिछाई मोड़ के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 7 वर्षीय मासूम रिजा अंसारी ने दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी मां कमरजहां अंसारी का एक पैर ओर हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पिता रिजवान अंसारी का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *