13 मार्च 2026 पंचांग एवं राशिफल

धर्म

ग्वालियर

संवत् 2082 , शाके 1947 , माह – फाल्गुन ,पक्ष – कृष्ण पक्ष
, तिथि – दशमी , वार – शुक्रवार , नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा योग – व्यतीपात , करण – वणिज , चंद्र राशि – धनु ,सूर्य राशि – कुंभ
,राहुकाल – प्रातः 10:57 से दोपहर 12:27 तक ,यदि यात्रा आवश्यक हो तो दक्षिण या पूर्व दिशा की यात्रा करना शुभ माना जाता है।

 

मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। उपाय – हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।

वृषभ राशि – आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय – माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि – व्यापार और नौकरी में प्रगति के संकेत मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन सकता है। उपाय – भगवान विष्णु का स्मरण करें और तुलसी में जल चढ़ाएं।

कर्क राशि – आज पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। किसी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय – शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।

सिंह राशि – आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उपाय – सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि – धन संबंधी मामलों में लाभ हो सकता है। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि – आज मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय – माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि – कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि – आज चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिल सकती है। उपाय – केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर राशि – आज खर्च बढ़ सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। यात्रा से लाभ हो सकता है।उपाय – शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि – मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं। उपाय – शिव जी को जल अर्पित करें।

मीन राशि – आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। उपाय – भगवान विष्णु का नाम स्मरण करें और पीले वस्त्र दान करें।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *